यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, जून 21, 2011

जीवन के कुछ सूत्र

प्रार्थना कोई 'स्पेयर व्हील' नहीं है जिसे मुसीबत के समय काम में ले लिया जाय बल्कि वह 'स्टीयरिंग व्हील' है जो जीवन की दिशा निर्धारित करती है *

कार का आगे का ग्लास बड़ा होता है जबकि पीछे देखने वाला दर्पण बहुत छोटा, क्योंकि जो बीत गया वह उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना की भविष्य, इसलिए आगे देखो और बढे चलो **

जब ईश्वर आपकी समस्या सुलझा देता है तो आप ईश्वर में विश्वास करते है और जब वह आपकी समास्याओ को नहीं सुलझाये तो यकीन मानिये, वह आप पर विश्वास कर रहा है ***

चिंता कल की समस्याओं को तो दूर नहीं कर सकती पर वह आज की शांति को जरुर दूर कर देती है ****


गुरुवार, जून 16, 2011

चित्र चुप रहेंगे


जिनकी देहाती गंध


आयु के चौथे प्रहर में


पुत्र के निकट


न फटक सकी ,


उन्ही जनक-जननी के


भव्य रंगीन चित्र


अब, बंगले के सुगन्धित पूजा कक्ष में


टंगे हुए हैं


ईश्वर के साथ


क्योंकि , अब वे चुप हैं


और चुप ही रहेंगे सदैव


ईश्वर की तरह !

सुनो रहीम !


"प्रेम का धागा "


अब कहाँ है


स्वार्थ की डोर से


बंधे हुए रिश्ते


बनते और बिगड़ते हैं


सुविधानुसार


टूट जाते हैं


और फिर जुड़ जाते हैं


बिना किसी गाँठ के !

मंगलवार, जून 14, 2011

धरती की उर्वरा शक्ति से


उत्पन्न होकर भी


वृक्ष भागता है


उससे दूर


अपने उदगम से


दूर क्यों भागते हैं सब


चाहे


वृक्ष हो


नदी हो


या आदमी !




********


शनिवार, जून 11, 2011

जिज्ञासा


बादल जल सोखते हैं

तो जल बरसाते हैं

बादल मिठाईयां

क्यों नहीं सोखते ?

*

सफ़ेद रंग में

सात रंग होते हैं

तो क्या मैं सतरंगा कमीज

पहन स्कूल जाती हूँ ?

**

मम्मी कहती हैं

तू तो अभी बच्ची हैं

और दादी कहती हैं

बच्चे तो भगवान् होते हैं

तो क्या मैं भगवान हूँ ?

***