यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, दिसंबर 20, 2011

मिठाई पा चुकने के बाद आप हँसते हुए विद्यासागर से बातचीत कर रहे हैं।

( स्थान: ईश्वरचंद्र विद्यासागर का घर )

श्री रामकृष्ण - "आज सागर से आ मिला। इतने दिन खाई, सोता और अधिक से अधिक हुआ तो नदी देखी, पर अब 'सागर' देख रहा हूँ।" ( सब हँसते हैं।)

विद्यासागर- ' तो थोडा खारा पानी लेते जाइये।' (हास्य)

श्री रामकृष्ण - "नहीं जी, खारा पानी क्यों ? तुम तो अविद्या के सागर नहीं विद्या के सागर हो। ( सब हँसे।)

तुम क्षीर समुद्र हो।" ( सब हँसे।)


- श्री रामकृष्ण वचनामृत से

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें