डॉक्टर सरकार - किससे क्या हो जाता है, कुछ कहा नहीं जाता। पाकापाडा के बाबुओं के यहाँ सात साल की एक लड़की बीमार पड़ी। उसे कूकर खांसी आती थी। मैं देखने के लिए गया। बीमारी के कारण का पता मुझे किसी तरह नहीं मिल रहा था। अंत में पता चला, वह गधी भीग गयी थी जिसका दूध वह लड़की पीती थी। ( सब हंसते हैं। )
श्री रामकृष्ण - कहते क्या हो ? इमली के पेड़ के नीचे से मेरी गाड़ी निकल गयी थी, इससे मेरा हाजमा बिगड़ गया था ! ( सब हँसे )
डॉक्टर- (हँसते-हँसते) - जहाज के कप्तान को बड़े जोर से सर-दर्द हो रहा था। डॉक्टरो ने सलाह करके जहाज को दवा ( ब्लिस्टर) लगा दी। ( सब हंसते हैं।)
-श्री रामकृष्ण वचनामृत से
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें